भारतीय मूल के अमेरिकी नेत्रा मंटेना-वामसी गडिराजू की शादी में तमाम बॉलीवुड-हॉलीवुड सितारों ने परफॉर्मेंस दी। इस बीच अभिनेता रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह शादियों में परफॉर्म करने को लेकर कह रहे हैं, "मैं जिस परिवार से आता हूं, उसकी वजह से ऐसा नहीं करूंगा...हालांकि मैं ऐसा करने वालों के खिलाफ नहीं हूं।"