बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लॉ-ऐंड-ऑर्डर को लेकर हुई समीक्षा बैठक पर आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार के 20 वर्ष के शासनकाल में 60,000 हत्याएं और 25,000 रेप और गैंगरेप की घटनाएं हुई हैं।" उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री अचेत हैं, उनकी स्थिति शासन चलाने लायक नहीं है, बिहार उनसे संभल नहीं रहा है।"