जगदीप धनखड़ के उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने पर आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने मंगलवार को एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान दावा किया कि नीतीश कुमार (बिहार के मुख्यमंत्री) को उप-राष्ट्रपति बनाने के लिए उनका (धनखड़) इस्तीफा लिया गया है। उन्होंने कहा, "खेला शुरू हो गया है। अगला इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का होगा।"