inshorts

नीतीश कुमार को समर्थन देने को तैयार हैं AIMIM चीफ ओवैसी, रखी ये शर्त

एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि वह बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार को समर्थन देने को तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने शर्त रखी कि बिहार सरकार को सीमांचल क्षेत्र के लिए भी काम करना होगा। उन्होंने कहा कि पटना ये जान चुका है कि सीमांचल की जनता पतंग छाप (एआईएमआईएम का चुनाव चिह्न) के साथ है।