नीतीश कुमार ने अपने 9 मिनट के भाषण में 8 बार लिया पीएम मोदी का नाम, 7 बार दिया धन्यवाद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को दरभंगा एम्स के शिलान्यास कार्यक्रम में अपने 9 मिनट के भाषण में 8 बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया और 7 बार उन्हें धन्यवाद दिया। नीतीश ने भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का भी ज़िक्र किया।