बिहार में विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार बताए जाने पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "सीएम नीतीश निश्चित रूप से (आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव) लालू से ज़्यादा स्वस्थ हैं।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि नीतीश कुमार अगले पांच या दस साल तक सत्ता में रहेंगे।"