नीतीश ने तेजस्वी को कहा 'बच्चा' तो भड़कीं रोहिणी, कहा- आपके बारे में बहुत कुछ जानता है
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को 'बच्चा' कहे जाने पर उनकी बहन रोहिणी आचार्य भड़क गईं और X पर लिखा कि नीतीश की उम्र के मुकाबले वह बच्चे हैं लेकिन उनके बारे में बहुत कुछ जानते हैं। उन्होंने लिखा, "चाचाजी, तेजस्वी की जानकारी की लिस्ट बहुत लंबी है...उसने चर्चा की तो बगले झांकने लगेंगे आप।"