बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में बुधवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से इशारों में बात की जिसका वीडियो सामने आया है। इसको लेकर जब पत्रकारों ने तेजस्वी से सवाल किया तो उन्होंने कहा, "'मुख्यमंत्री जी इशारों-इशारों में कुछ-कुछ कहते रहते हैं...समझने वाला समझ गया।" बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हुआ है।