आरजेडी ने पटना (बिहार) में कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक महिला के कंधे पर हाथ रखने पर 'X' पर लिखा है, "नीतीश कैसे महिला को आपत्तिजनक तरीके से अपनी तरफ खींच रहे हैं और गृह मंत्री अमित शाह टुकुर-टुकुर देख रहे हैं।" आरजेडी ने लिखा, "लाचार मुख्यमंत्री और बीमार बीजेपी की जुगलबंदी बिहार को शर्मसार कर रही है।"