बिहार में गंगा नदी पर बने 6-लेन के 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन से पहले सियासत तेज़ हो गई है। तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुल का उद्घाटन 17-महीने पहले हो चुका और इस पर केंद्र सरकार का एक भी पैसा नहीं लगा। उन्होंने पीएम पर दोबारा उद्घाटन कर श्रेय लेने का आरोप लगाया।