बिहार के वैशाली में नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सरकारी बैनर-पोस्टर फाड़ने पर वैशाली पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रुस्तमपुर थाने में 11 नामजद सहित 150-200 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, भीड़ ने सुनियोजित तरीके से सरकारी कार्यक्रम की गरिमा भंग करने का प्रयास किया।