इज़रायल की येरुसलम डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने केयर टेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे मुकदमों की सुनवाई के लिए अटॉर्नी जनरल को तलब किया है। नेतन्याहू पर 3 मुकदमे चल रहे हैं जिनमें कतर से फंड लेने, विश्वासघात और रिश्वत के आरोप हैं। गौरतलब है, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का न्योता दे दिया है।