नंदिनी शर्मा ने एक ही मैच में हैट्रिक और 5 विकेट लेकर रचा इतिहास

WPL-2026 में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज़ नंदिनी शर्मा ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ ना सिर्फ हैट्रिक ली बल्कि 5 विकेट भी झटके। नंदिनी ने ओवर की आखिरी 3 गेंदों पर कनिका आहूजा, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह को आउट कर हैट्रिक लगाई। नंदिनी से पहले इसी वॉन्ग, दीप्ति शर्मा और ग्रेस हैरिस WPL में हैट्रिक ले चुकी हैं।