inshorts

निधन से कुछ पल पहले यॉट से कूदकर ज़ुबीन गर्ग के तैरने का वीडियो आया सामने

गायक ज़ुबीन गर्ग के निधन से कुछ पल पहले का उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह सिंगापुर में एक यॉट से कूदकर समुद्र में तैरते दिखे। खबरों के अनुसार, सिंगापुर में स्थानीय असमिया समुदाय उन्हें यॉट ट्रिप पर ले गया था। बकौल रिपोर्ट्स, ज़ुबीन इसके बाद यॉट पर वापस आए और लाइफ जैकेट उतारकर फिर तैरने लगे थे।