नानी ने कहा, महिलाओं को फिर से चोटी रखनी चाहिए, रिपोर्टर बोली- पहले आप बाल बढ़ाएं, विग न पहनें
तेलुगू ऐक्टर नानी ने महिलाओं को दोबारा चोटी रखने की सलाह दी है। फिल्म 'द पैराडाइज़' में अपने किरदार 'जडाल' का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा, "बाल झड़ रहे हैं...तो चोटी बनाएं...फिर 'जडाल' जैसे मज़बूत बाल होंगे।" इस पर एक महिला रिपोर्टर ने कहा कि नानी ने विग पहनने के बजाय बाल बढ़ाए होते तो महिलाएं उनकी बात मान लेतीं।