सोमवार को राष्ट्रपति भवन में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया। वहीं, द्विपक्षीय वार्ता के लिए शाह और पीएम मोदी हैदराबाद हाउस पहुंचे हैं और दोनों नेताओं के बीच व्यापार/ऊर्जा/कनेक्टिविटी/बुनियादी ढांचे/निवेश जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शाह की भारत की यह पहली यात्रा है।