नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में सिंगर-कंपोज़र संजय चक्रवर्ती हुए अरेस्ट

कोलकाता पुलिस ने एक नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में सिंगर-कंपोज़र संजय चक्रवर्ती को मुंबई में गिरफ्तार किया है। चक्रवर्ती पर सिंगिंग क्लासेज़ में नाबालिग का उत्पीड़न करने का आरोप है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपों के बारे में पता चलने पर चक्रवर्ती मुंबई चले गए थे और बॉम्बे हाईकोर्ट से अंतरिम ज़मानत मांगी थी जिसे खारिज कर दिया गया था।