नीम करोली बाबा पर बनेगी वेब सीरीज़, फर्स्ट लुक और नाम आया सामने
उत्तराखंड के प्रसिद्ध नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित वेब सीरीज़ बनाने की घोषणा की गई है। 'संत' नाम की यह सीरीज़ बाबा के जीवन, उनके व्यक्तित्व और दर्शन को दिखाएगी और 20 भाषाओं में रिलीज होगी जिसका फर्स्ट लुक भी सामने आया है। गौरतलब है, विराट कोहली अक्सर बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम जाते हैं।