दिवंगत अभिनेत्री निम्मी के पूर्व केयरटेकर असरार इकबाल शेख को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर अभिनेत्री के बैंक खातों से 2021 से 2023 के बीच कथित तौर पर ₹1.77 करोड़ निकालने, फर्ज़ी हस्ताक्षर करने और दो फ्लैट हड़पने की कोशिश का आरोप है। निम्मी के भांजे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।