न्यायिक तंत्र व संविधान पर हमला है: CJI गवई पर जूता फेंकने की कोशिश के मामले पर तेजस्वी

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सीजेआई बीआर गवई पर जूता फेंके जाने की कोशिश के मामले पर कहा है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि पूरे न्यायिक तंत्र और संविधान पर हमला है। उन्होंने कहा कि यह जूता मुख्य न्यायाधीश पर नहीं बल्कि संविधान और उसके रचयिता बाबा साहेब अंबेडकर पर फेंका गया है।