जयपुर की महारानी गायत्री देवी ने शिफॉन साड़ी का फैशन शुरू किया था और उन्हें सबसे सुंदर क्वीन के साथ 'पर्ल क्वीन' भी कहा जाता है। एक बार न्यूयॉर्क में बंदूक की नोक पर उनका हार लूट लिया गया था। इसपर महारानी ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, "मोती के हार की कीमत पर मुझे ऐसा शानदार अनुभव...कहां मिल सकता था?"