न्याय व्यवस्था में कुछ गड़बड़ है, न्यायिक प्रणाली में विश्वास कम हुआ: कपिल सिब्बल

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने न्यायिक प्रणाली के प्रति लोगों का विश्वास कम होने का दावा करते हुए कहा है, "पिछले कई वर्षों से न्यायपालिका के बारे में विभिन्न पहलुओं पर चिंताएं रही हैं, एक चिंता भ्रष्टाचार के बारे में है।" सिब्बल ने कहा कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि न्याय व्यवस्था में कुछ गड़बड़ है।