inshorts

'इसे संसद में उठाइए और बनवा लीजिए कानून', गौरव भाटिया की दलील पर SC की नसीहत

अधिवक्ता गौरव भाटिया ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणियों से न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसपर कोर्ट ने पूछा कि राजनीतिक दलों को मुद्दे उठाने से कैसे रोका जा सकता है। पीठ ने भाटिया को नसीहत देते हुए कहा, "इसे संसद में क्यों नहीं उठाते?...एक कानून बनवा लें।"