न्यूरोसाइंटिस्ट ने बताया क्यों मर्दों के मुकाबले आसानी से प्यार में पड़ जाती हैं औरतें

न्यूरोसाइंटिस्ट तारा स्वार्ट ने बताया है कि ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन के कारण किसी मर्द के साथ ज़्यादा वक्त बिताने पर औरत उसके प्यार में पड़ जाती है और यह एक इवोल्यूशनरी मेकैनिज़्म है। उन्होंने बताया कि सेक्स महिलाओं के लिए जुड़ाव पैदा करने वाला होता है लेकिन पुरुषों के लिए यह जरूरी नहीं कि इससे उनमें भावनात्मक लगाव पैदा हो।