inshorts

न्यूज़ चैनलों पर अपनी तस्वीर देखकर घबरा गया था सैफ पर हमला करने वाला आरोपी: अधिकारी

अधिकारियों के मुताबिक, ऐक्टर सैफ अली खान पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहज़ाद ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह समाचार चैनलों और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर देखकर घबरा गया था। बकौल अधिकारी, शहज़ाद बांग्लादेश भागने की फिराक में था लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।