‘संसद आइए बहस करें’, PM को चुनौती देने वाले राहुल को निर्मला का चैलेंज
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मतदाता सूची/ईवीएम पर संसद में बहस करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा, "बहस की जगह संसद है...जहां राहुल नेता प्रतिपक्ष हैं।" सीतारमण ने उनसे सोशल मीडिया पर चुनौती देने के बजाय सदन में जोश दिखाने को कहा। उन्होंने विपक्ष पर कार्यवाही बाधित करने और वॉकआउट का आरोप भी लगाया।