वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ओल्ड टैक्स रिजीम खत्म किए जाने की अटकलों को लेकर 'बिज़नेस टुडे' से कहा है, "सरकार की इस व्यवस्था को खत्म करने की कोई योजना नहीं है।" उन्होंने कहा, "जब तक लोग ओल्ड टैक्स रिजीम के तहत आयकर में छूट लेना चाहते हैं तब तक यह व्यवस्था खत्म नहीं होने वाली है।"