ऑटो लेकर भारत घूमने वाला विदेशी निकला नॉर्वे का मेयर, लड़के ने दुनिया को दिखाई नेताजी की सादगी
गुजरात के लिमड़ी के रहने वाले स्थानीय युवक चिंतन ने एक वीडियो में दिखाया कि नॉर्वे के पोरसांगर नगरपालिका के मेयर जो इंगे हेसजेविक ऑटो रिक्शा में घूम रहे हैं। वह 'रिक्शा रन इंडिया' इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं जिसमें 61 विदेशी 37 ऑटो में पूरा भारत भ्रमण कर रहे हैं। उनकी सादगी का वीडियो वायरल हो रहा है।