नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग का भारत आने से पहले वीज़ा रद्द किए जाने के दावे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा है। पार्टी ने पूछा, “मोदी सरकार सवालों से इतना क्यों डरती है?” हेले को हैदराबाद में 13-14 नवंबर को होने वाले भारत समिट में शामिल होना था। उन्होंने मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछे थे।