मुस्कान के मकान मालिक 19 महीने से अपने कमरों को खुलवाने के लिए भटक रहे, SSP से लगाई गुहार
मेरठ (यूपी) के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान के मकान मालिक ओमपाल सिंह 19 महीनों से अपने दो बंद कमरे/गैराज वापस पाने के लिए भटक रहे हैं। ओमपाल बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर कमरे/गैराज खाली कराकर सौंपने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने मामले में विधिक राय लेने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।