लखनऊ (यूपी) में भ्रष्टाचार के मामले में आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश के निलंबन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह यूपी में ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस का सच है जहां औद्योगिक विकास के नाम पर खुलेआम कमीशन मांगा जा रहा है और बात खुल जाने पर निलंबन का नाटक रचा जा रहा है।"