निवेशकों की लगी लॉटरी, SGB की 2019-20 सीरीज़-VII पर मिलेगा 307% से ज़्यादा का रिटर्न
RBI ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2019-20 सीरीज़-VII का प्रीमेच्योर रिडेम्प्शन (समय से पहले) प्राइस ₹15,275 प्रति यूनिट तय किया है। यह सीरीज़ ऑनलाइन निवेशकों को इश्यू के समय ₹3,745 प्रति ग्राम पर मिली थी जिसके मुकाबले अब करीब 307% का रिटर्न मिलेगा। यानी उस समय निवेशकों ने ₹1 लाख लगाए होते तो आज उसकी वैल्यू लगभग ₹4.07 लाख होती।