निशांत कुमार डिप्टी सीएम से कम हैं? जेडीयू नेता को लेकर बोले सम्राट के मंत्री श्रवण कुमार

जेडीयू में दरार की चर्चाओं के बीच मंत्री श्रवण कुमार ने पार्टी में मतभेद से इनकार किया है। वहीं, निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि निशांत उप-मुख्यमंत्री से कम नहीं हैं। उन्होंने निशांत को पार्टी का सर्वमान्य नेता बताते हुए कहा कि पूरे देश के युवाओं को उन पर भरोसा है।