झारखंड में फेसबुक लाइव कर आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की खुदकुशी, पुलिस को बताया ज़िम्मेदार
झारखंड आदिवासी नेत्री निशा भगत ने फेसबुक लाइव कर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच और ज़िम्मेदार पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की है। निशा ने मौत के लिए झारखंड पुलिस को ज़िम्मेदार ठहराया था। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व चंपई सोरेन ने भी राज्य सरकार को घेरा है।