कौन हैं रिचर्ड ब्राउनिंग जिन्होंने NASA के सेंटर में जेट सूट पहनकर हवा में भरी उड़ान

ब्रिटिश आविष्कारक रिचर्ड ब्राउनिंग ने 7-8 नवंबर को फ्लोरिडा स्थित NASA के केनेडी स्पेस सेंटर में आयोजित मैक्स पावर एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी एक्सपो में जेट सूट पहनकर उड़ान भरी। उन्हें असली 'आयरन मैन' के नाम से भी जाना जाता है। विमानन तकनीक में आने से पहले वह तेल कारोबारी थे और रॉयल मरीन रिज़र्व में भी सेवाएं दे चुके हैं।