NASA के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के समताप मंडल में कूपर बेल्ट से 12 सूक्ष्म धूल कण एकत्र किए हैं। इनमें भारी ऑक्सीजन आइसोटोप वाले पानी के संपर्क के संकेत मिले हैं। एडवांस माइक्रोस्कोप से जांच में करीब 4.5 अरब साल पुराने खनिज पाए गए जो बाहरी सौरमंडल में पानी के स्रोत और ग्रहों के निर्माण को समझने में मददगार हैं।