1949 में जवाहरलाल नेहरू ने तत्कालीन संविधान सभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद को पत्र लिखकर 26 जनवरी को संविधान लागू करने की तारीख बदलने के सुझाव का विरोध किया था। कुछ लोगों ने ज्योतिषीय गणना के आधार पर इस तारीख को अशुभ बताया था। नेहरू ने कहा था कि ज्योतिषियों की सलाह पर राष्ट्रीय कार्यक्रम तय नहीं किए जाने चाहिए।