सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने दावा किया है कि 1954 के 'पंचशील समझौते' में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने बेहतर संबंधों के लिए तिब्बत को चीन का हिस्सा माना था। उन्होंने कहा, "इसके बाद भारत ने मान लिया कि उसने...अपना सीमा विवाद सुलझा लिया है।" बकौल सीडीएस, चीन ने इसे केवल व्यापारिक समझौता मानते हुए सीमा मुद्दे को अलग रखा।