महाकुंभ की भीड़ के चलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने के बताए जा रहे वीडियो सामने आए हैं जिसमें महिलाएं और पुरुष बेसुध अवस्था में दिख रहे हैं। एक वीडियो में एक शख्स एक महिला को सीपीआर देता दिख रहा है। गौरतलब है कि इस भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है।