नई दिल्ली सीट पर पीछे चल रहे हैं अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में नई दिल्ली सीट पर पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर बीजेपी के प्रवेश वर्मा फिलहाल आगे चल रहे हैं। अधिकतर एग्ज़िट पोल्स के मुताबिक, इस बार दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन सकती है।