नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ रेलवे की नाकामी व सरकार की असंवेदनशीलता उजागर करती है: राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत होने पर दुख जताया है। राहुल ने कहा, "यह घटना एक बार फिर रेलवे की नाकामी और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती है।" उन्होंने कहा, "प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के मद्देनज़र स्टेशन पर बेहतर इंतज़ाम किए जाने चाहिए थे।"