नई दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना पर राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना में हुई 18 लोगों की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने X पर लिखा, "भगदड़ में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।"