नई दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना पर अरविंद केजरीवाल ने जताया शोक

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में हुई 18 लोगों की मौत पर 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शोक जताया है। उन्होंने X पर लिखा, "हादसे में महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत बेहद दुखद व पीड़ादायक है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। हादसे में जिन परिवारों ने अपनों को खोया उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।"