नई पीढ़ी के कलाकार हमसे बेहतर कर रहे हैं, वे पूरी तैयारी से आए हैं: अजय देवगन

अभिनेता अजय देवगन ने नई पीढ़ी के कलाकारों पर कहा है कि वे पूरी तैयारी के साथ आए हैं और जानते हैं कि क्या कर रहे हैं। बकौल ऐक्टर, "वे (हमसे) बेहतर परफॉर्म कर पा रहे हैं क्योंकि उनकी पहले से तैयारी है।" अजय की हालिया फिल्म 'आरआरआर' ने दुनियाभर में ₹1,000 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।