नई पीढ़ी पर दया आती है: चीन में बच्चों द्वारा एआई हेडबैंड इस्तेमाल करने वाले वीडियो पर रहमान

संगीतकार ए.आर. रहमान ने एक पुराने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें एक चीनी स्कूल की कक्षा में बच्चे एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) हेडबैंड पहने नज़र आ रहे हैं। रहमान ने कहा, "मुझे नई पीढ़ी पर दया आती है। समझ नहीं आता कि (टेक्नोलॉजी) बच्चों के लिए वरदान है या अभिशाप...समय ही बताएगा।" यह वीडियो 2019 का बताया जा रहा है।