नई फिल्म के लिए मना करने पर एक बड़े डायरेक्टर ने धमकी दी थी: ऐक्टर गुरमीत चौधरी
ऐक्टर गुरमीत चौधरी ने खुलासा किया है कि एक बड़े फिल्म निर्देशक को मना करने पर उन्हें धमकाया गया। उन्होंने कहा, "मैंने जब मना किया तो उन्होंने कहा...'मैं तुझे कोई फिल्म करने नहीं दूंगा...तुमने मेरी फिल्म कैसे मना की...तुझे क्या लगता है...मेरी फिल्म गंदी है'।" उन्होंने आगे कहा कि उन्हें झटका लगा क्योंकि ऐक्टर्स को फिल्म चुनने का हक है।