नई मिस अमेरिका एमा ने रचा इतिहास, बनीं खिताब जीतने वाली पहली कोरियाई-अमेरिकी महिला
नई मिस अमेरिका चुनी गईं एमा ब्रोयल्स ने यह खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वह पेजेंट के 100 साल के इतिहास में यह खिताब जीतने वाली पहली कोरियाई-अमेरिकी और पहली अलास्का निवासी हैं। एमा ने शुक्रवार को एसोसिएटेड प्रेस को बताया, "मिस अमेरिका की बात तो छोड़ दीजिए...मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं मिस अलास्का भी बनूंगी।"