केंद्र में नई सरकार के गठन के बाद मौजूदा सरकार के कार्यकाल में 22 जून 2024 को पहली जीएसटी परिषद की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीएसटी परिषद की यह 53वीं बैठक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होगी और फिलहाल बैठक का एजेंडा परिषद के सदस्यों के बीच प्रसारित नहीं किया गया है।