नए ऐक्टर्स ₹20-30 करोड़ मांगते हैं, उन्हें उनका रिपोर्ट कार्ड दिखाने का मन करता है: करण जौहर

फिल्ममेकर करण जौहर ने कहा है कि बिज़नेस बढ़ाने वाले मेगास्टार्स से डील करना समझ आता है लेकिन वह युवा पीढ़ी की मांगों से चकित हैं। उन्होंने कहा, "उन्हें (नए ऐक्टर्स) अभी खुद को...बॉक्स ऑफिस पर साबित करना बाकी है...फिर भी बिना किसी वजह के...वे ₹20-30 करोड़ मांगते हैं...ऐसे में उन्हें उनका रिपोर्ट कार्ड दिखाने का मन करता है।"