नए लेबर कोड से ₹10 लाख, ₹25 लाख व ₹50 लाख CTC वाले लोगों की इन-हैंड सैलरी कैसे बदल सकती हैं?
नए लेबर कोड का 50% 'वेज़' नियम ₹10 लाख, ₹25 लाख और ₹50 लाख CTC वालों की इन-हैंड सैलरी घटा सकता है। हालांकि, PF योगदान और ग्रैच्युटी बढ़ने से रिटायरमेंट सेविंग्स में इज़ाफा होगा। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार, ₹10 लाख CTC पर टेक-होम सैलरी करीब ₹61,329/माह, ₹25 लाख पर लगभग ₹1,31,703/माह जबकि ₹50 लाख पर करीब ₹2,34,589/माह हो सकती है।